Examsahayata में 12 February 2026 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स प्रस्तुत हैं, जो REET, RPSC, RSSB Teacher, SSC तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से अत्यंत उपयोगी हैं। इस पोस्ट में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, विज्ञान एवं खेल से संबंधित प्रमुख घटनाओं का तथ्यात्मक एवं विश्लेषणात्मक विवरण दिया गया है, जिससे परीक्षार्थियों को वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के साथ-साथ अवधारणात्मक समझ भी विकसित हो सके।
Exam -Oriented परीक्षा उपयोगिता
- REET – राज्य योजनाएँ, शिक्षा संबंधी तथ्य
- SSC – राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाएँ
- RPSC – नीतिगत निर्णय व रिपोर्ट
- RSSB – ताज़ा सरकारी पहल
🔻BRICS शेरपा बैठक -2026
- ब्रिक्स के सदस्य देशों के सदस्यों एवं भारत के इकोनॉमिक रिलेशन सेक्रेटरी सुधाकर दलेला की अध्यक्षता में 9 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में ब्रिक्स शेरपा बैठक आयोजित की गई I
- ब्रिक्स शेरपा बैठक 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पूर्व होने वाली सदस्य देशों के अधिकारियों एवं डिप्लोमेट्स की बैठक है , जिसमें अधिकारी ड्राफ्ट, योजना एवं डॉक्यूमेंट्स तैयार किए जाते हैं I
- बेलारूस ब्रिक्स शेरपा बैठक में पहली बार पार्टनर मेंबर के रूप में भाग ले रहा है, इसके साथ ही सभी सदस्य देशों के प्रतिनिधि भाग लेते है I
- ब्रिक्स बैठक में शेरपा नाम रखने के पीछे कारण यह है कि इसमें भाग लेने वाले अधिकारी या डिप्लोमेट्स ब्रिक्स देशों के राष्ट्रध्यक्षों की तरफ से बात रखते हैं जिस प्रकार शेरपा (गाइड ) पर्वतारोहियों को ऊंचे पहाड़ी इलाकों में मार्गदर्शन करते हैं I
- भारत द्वारा 13 जनवरी, 2026 को आधिकारिक तौर पर 18वें BRICS SUMMIT:2026 (ब्रिक्स शिखर सम्मेलन ) की अध्यक्षता का दायित्व संभाला था I
- ब्रिक्स शिखर सम्मेलन :2026 की थीम “Building For Regilence, Innovation Corporation & Sustainability “( ) एवं लोगो, वेबसाइट का शुभारंभ भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर द्वारा किया गया था I
- BRICS नाम संस्थापक सदस्यों यथा ब्राजील, रूस, भारत, चीन एवं दक्षिण अफ्रीका के नाम के प्रथम अंग्रेजी अक्षरों को मिलाकर पड़ा I
- ब्रिक्स के पूर्ण कालिक सदस्य देश मिश्र, इथियोपिया, ईरान, यूएई एवं इंडोनेशिया बाद में बने I
- भारत 2026 में भारत चौथी बार ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करेगा, इससे पहले भारत ने 2012,2016 एवं 2021 में ब्रिक्स की अध्यक्षता की थी I
🔻 सेशेल्स को दिया विशेष आर्थिक पैकेज
- भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक के बीच 9 फरवरी को नई दिल्ली में मुलाकात हुई , इस बैठक में भारत सरकार द्वारा सेशेल्स को 175 मिलियन डॉलर अर्थात 1587 करोड़ रुपए का विशेष आर्थिक पैकेज देने का फैसला किया गया I
- भारत और सेशेल्स के बीच स्वास्थ्य, मौसम विज्ञान, इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक एवं गुड गवर्नेंस के साथ- साथ 7 एमओयू प्रधानमंत्री मोदी – डॉ. पैट्रिक की मौजूदगी में साइन किए गए I
- हिंद महासागर में सेशेल्स भारत का मुख्य समुद्री पड़ोसी देश है, इसलिए 5 फरवरी 2026 को सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक भारत-सेशेल्स के कूटनीतिक संबंधों (डिप्लोमेटिक रिलेशनशिप ) के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर पांच दिवसीय दौरे पर भारत यात्रा पर आए हैं I
🔻 भारत की प्रथम महिला ब्लाइंड न्यायाधीश
- भारत के दक्षिण राज्य केरल की 24 वर्षीय थान्या नाथन सी. देश एवं केरल राज्य की शत -प्रतिशत ब्लाइंड पहली महिला जज बनी है I
- थान्या नाथन सी. ने ज्यूडिशियल एग्जामिनेशन में पर्सन विथ डिसेबिलिटी लिस्ट में प्रथम स्थान प्राप्त किया है I, इससे पहले थान्या नाथन सी. केरल राज्य के कन्नूर में वकालत कर रही थी I
- राजस्थान के ब्रह्मानंद शर्मा वर्ष 2013 में भारत के पहले ब्लाइंड न्यायाधीश बने थे I
- सर जॉन एंथोनी विश्व के पहले शत -प्रतिशत ब्लाइंड न्यायाधीश माने जाते हैं I
- सुप्रीम कोर्ट ने शत प्रतिशत दृष्टिहीन लॉ स्टूडेंट्स को 24 नवंबर 2024 को सत्र 2024-25 की दिसंबर में आयोजित परीक्षा CLAT (कॉमन लॉ एंट्रेस टेस्ट ) पोस्ट ग्रेजुएट परीक्षा में आवेदन की अनुमति प्रदान की थी I
🔻भारत टैक्सी – AAI के बीच समझौता
- हाल ही में लॉन्च हुई देश की पहली सहकारी टैक्सी भारत टैक्सी ‘ एवं AAI (एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ) के बीच 8 फरवरी 2026 को एमओयू साइन किया है I
- भारत टैक्सी अब देश के कई एयरपोर्ट्स पर कैब सेवा देगी जिसमें शुरुआत में राजकोट, बड़ोदडा, सूरत,भुज, पुणे, औरंगाबाद एवं वाराणसी जैसे शहरों में भारत टैक्सी सेवा शुरू की जाएगी I
- Airport Authority Of India द्वारा भारत टैक्सी के साथ समझौते से एयरपोर्ट्स पर यात्रियों को बेहतर सुविधा, किफायती किराया एवं बढ़िया कनेक्टिविटी मिलेगी I
- देश की पहली सहकारी टैक्सी “भारत टैक्सी ” 5 फरवरी 2026 को गृहमंत्री अमित शाह द्वारा नई दिल्ली में लॉन्च किया गया I भारत टैक्सी देश का पहला कॉपरेटिव लीडरशिप प्लेटफॉर्म है I
- भारत टैक्सी ‘ड्राइवर ही मालिक ‘ के साथ जीरो कमीशन एवं सर्च-फ्री-प्राइस मॉडल पर आधारित कॉपरेटिव प्लेटफॉर्म है I
- भारत टैक्सी फिलहाल दिल्ली एनसीआर में शुरू की गई है, धीरे -धीरे बेंगलुरु, चेन्नई एवं मुंबई में भी शुरू किया जाएगा I
